{"_id":"645406b57fe15108ad07277c","slug":"uproar-for-the-first-three-hours-then-the-wall-was-broken-in-10-minutes-in-the-police-siege-yamuna-nagar-news-c-18-1-111501-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पहले तीन घंटे हंगामा फिर पुलिस घेराबंदी में 10 मिनट में टूटी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पहले तीन घंटे हंगामा फिर पुलिस घेराबंदी में 10 मिनट में टूटी दीवार
विज्ञापन
गांधीनगर पार्क की दीवार तोड़ पांच फीट चौड़ी जगह साथ लगती गली में देने पर कई महिलाओं सहित सौ से अधिक लोग विरोध में उतर आए। लोगों ने जेसीबी रुकवाई फिर दीवार तोड़ने पहुंचे नगर निगम एमई व जेई से कहासुनी की। इस बीच कार्रवाई से खफा और खुश दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष दीवार तोड़ने को सही तो दूसरा गलत ठहराने लगा।
उनकी बहस देख मौके पर महिला कर्मियों सहित गांधीनगर थाना पुलिस बुलाई गई। पुलिस बल के हटाने पर भी महिलाएं व लोग नहीं हटे। उन्होंने दीवार न तोड़ने की चेतावनी देकर तीन घंटे हंगामा किया। ये देख पुलिस ने दीवार व जेसीबी सहित अफसरों की घेराबंदी की, तब दस मिनट में दीवार तोड़ने की कार्रवाई हुई। इस बीच विरोध में महिलाओं व अन्य लोगों ने पुलिस को धक्के दिए और बाद में दीवार टूटने पर चेताया कि वह अब पार्क में कदम भी नहीं रखेंगे।
नगर निगम से एमई मुनेश्वर भारद्वाज ने बताया कि सदन में पार्क की दीवार तोड़ इसकी पांच फीट चौड़ी जगह को साथ लगती गली में मिलाने का प्रस्ताव पास हुआ था। इस बारे में गली के लोग मांग भी कर रहे थे। जिनकी रजिस्टरी में गली 15 फीट चौड़ी थी जबकि मौके पर 10 फीट, इसलिए पार्क की पांच फीट चौड़ी जगह साथ लगती गली में मिलाने को वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे जेई अरविंद सहित जेसीबी व पुलिस बल लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान महिलाओं व अन्य लोगों ने विरोध किया, पर पुलिस मौजूदगी में करीब एक बजे दीवार तोड़ने की कार्रवाई पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
दीवार तोड़ पार्क की जमीन गली में देने के विरोध में सुरजीत सिंह, अरिंद्र, राजेश, सर्वजीत, बलिंद्र सिंह, गुलाब राम ने कहा कि ऐसे ही अगर चारों ओर गलियां चौड़ी करने के लिए पार्क की जमीन दी गई तो पार्क पूरा खत्म हो जाएगा। यह गांधीनगर क्षेत्र का एकमात्र पार्क है, जहां आसपास की कॉलोनियों व मोहल्ले से महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग आते हैं। छठ पर्व पर भी हर साल यहां पूजन होता है, जिससे पार्क से लोगों की आस्था भी जुड़ी है। इसलिए इसकी जमीन गली में देना गलत है। इसके बाद भी ऐसा हुआ, जिससे नाराज लोगों ने फैसला लिया है कि वह पार्क में कदम भी नहीं रखेंगे।
सतीश शर्मा, दीपक शर्मा, मंजीत सिंह, गौरव शर्मा, कश्मीरी लाल ने कहा कि पार्क के साथ लगती गली के घरों की रजिस्ट्री में 15 फीट गली है। जबकि मौके पर दस ही फीट गली है। यानी गली की पांच फीट चौड़ी जगह पार्क में चली गई, जिसे वापस गली में मिलाने के लिए काफी समय से मांग थी। सदन में भी यह प्रस्ताव पास हुआ और अब दीवार तोड़ पार्क में गई पांच फीट चौड़ी जगह गली में मिलाने की कार्रवाई हुई। इससे गली से आने-जाने वाले 500 घरों के लोगों को फायदा होगा। क्योंकि गली संकरी होने से एंबुलेंस व अन्य वाहनों नहीं आ-जा पाते थे।