{"_id":"68618c1a5efa789f3e0937ea","slug":"uploaded-the-girls-photo-on-instagram-and-made-lewd-comments-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-140052-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवती की फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर किए भद्दे कमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवती की फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर किए भद्दे कमेंट
Mon, 30 Jun 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना व्यासपुर के क्षेत्र के एक गांव में युवक ने एक युवती की छवि खराब करने के लिए फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर उस पर भद्दे कमेंट कर दिए। युवती को जब इस बारे पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में युवती ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। इस दौरान एक युवक ने उसकी फोटो उठाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी और उसे पर गंदे गंदे कमेंट किए। जब उसके परिचित ने उसे फोन करके इस बारे में बताया तो वह यह सब देखकर हैरान रह गई। उसकी फोटो पर गंदे कमेंट आने से समाज में उसकी छवि खराब हुई है।
जब उसने आरोपी युवक को मैसेज कर बात की तो आरोपी ने अपना नाम दीपू उर्फ प्रदीप बताया। बात करने पर आरोपी ने गाली गलौज की। इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 66 सी, 66 डी व 67 आईटी एक्ट के तहत के दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।