फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   UP bus service will be restored in July, Yamunanagar

जुलाई में बहाल होगी यूपी की बस सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
UP bus service will be restored in July, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना की दूसरी लहर के बाद से पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के बंद चल रही बस सेवा जुलाई से बहाल हो सकती है। फिलहाल पड़ोसी राज्य के बॉर्डर तक बसें चल रही हैं। बॉर्डर से यात्रियों को संबंधित राज्य की बस सेवा लेनी पड़ रही है।
लॉकडाउन से पहले उत्तर प्रदेश जिला सहारनपुर के लिए हर दिन 12 बसें चलती थीं। वहीं उत्तरप्रदेश से भी इतनी ही बसें यमुनानगर आती थी। सहारनपुर-अंबाला व चंडीगढ़-सहारनपुर के बसों के एक दर्जन से अधिक फेरे थे। अब यहां से एक भी बस उत्तर प्रदेश नहीं जा रही है। केवल बॉर्डर तक बसें यात्रियों को छोड़कर लौट रही हैं। ऐसे में लोगों को यूपी रोडवेज या फिर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के लिए प्रतिदिन सैकड़ों सवारी हैं। सबसे छोटे और व्यस्त इस रूट से विभाग को अच्छी आमदनी थी। अभी यात्री सहारनपुर की बस लेने के लिए बस स्टैंड पर आते हैं। ऐसे में विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा उत्तरप्रदेश के कलानौर बार्डर तक सेवा दे रही है। यहां से यात्री पैदल उत्तरप्रदेश में दाखिल होते हैं। बार्डर पार से निजी और यूपी रोडवेज की बस लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी सरकार ने आगमन पर लगाई पाबंदी
डीआई माया राम ने बताया कि पहले सहारनपुर के लिए हर आधे घंटे में एक बस थी। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए यूपी रोडवेज ने पत्र भेज कर सभी प्रकार की बस सेवा आगामी आदेशों तक बंद करने के लिए कहा था। इसके बाद यूपी रोडवेज की बस भी यहां नहीं आई। दोनों राज्यों की बसें बार्डर तक जाती है। यमुननानगर रोडवेज की कलानौर बार्डर से अंबाला भी चलाई जा रही है। अब यूपी के रोडवेज अधिकारियों से पत्र व्यवहार किया जा रहा है। उत्तरप्रदेश से अनुमित आने के बाद सहारनपुर सहित अन्य जिलों के लिए बस भेजी जाएगी। उम्मीद है कि जुलाई से यूपी की बस सेवा बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed