फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   UP and Haryana Irrigation Department officers brainstormed on Hathnikund Barrage

Yamuna Nagar News: हथिनीकुंड बैराज पर यूपी और हरियाणा सिंचाई विभाग के अफसरों ने किया मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
UP and Haryana Irrigation Department officers brainstormed on Hathnikund Barrage
प्रतापनगर। हथिनी कुंड बैराज पर यमुना की डाउन स्ट्रीम में बने पत्थरों के ढांचे को हटाने को लेकर अपर यमुना जल बोर्ड, सिंचाई विभाग हरियाणा और सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के एक्सईएन अभिमन्यु और अन्य ने तर्क दिया कि जब भी हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी में बाढ़ आती है तो जलस्तर अधिक होने के कारण डाउन स्ट्रीम में बने पत्थरों के ढांचे से टकराकर उत्तर प्रदेश की और बहाव हो जाता है। उन्होंने डाउन स्ट्रीम में बने ढांचे को हटाने के तर्क दिए।
विज्ञापन

वहीं सिंचाई विभाग हरियाणा के अधिकारियों ने तर्क दिया कि यदि इस पत्थर के ढांचे को हटा दिया जाता है तो यमुना नदी किनारे हथिनीकुंड बैराज के पास निजी जमीनों को अधिक नुकसान होगा। फिलहाल दोनों प्रदेशों के अधिकारी अपना अपना तर्क लेकर उच्च अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट सौंपेंगे। उसके बाद ही हथिनीकुंड बैराज के डाउनस्ट्रीम में बने पत्थरों के विशाल ढांचे को हटाने की आगामी योजना बनाई जाएगी। सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन रंगा ने बताया कि अभी पत्थरों के विशाल ढांचे को हटाने को लेकर विभाग किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। मौके पर अपर यमुना जल बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed