{"_id":"69fbb013532feb27ce0f9ab5","slug":"unknown-youth-dies-after-being-hit-by-a-train-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155593-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत
Thu, 07 May 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 07 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। रेलवे स्टेशन के पास देर रात अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे के अधिकारियों ने जीआरपी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जांच अधिकारी एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि नहर पर बने रेलवे पुल के पास एक युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में शव बिखरा मिला। पुलिस ने मौके से शव को एकत्रित कर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी जा रही है। उसके पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की दाहिनी बाजू पर दिल का टैटू बना हुआ है, जिसके आधार पर पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जीआरपी पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद