फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   United Kisan Morcha landed on the road in protest against Agneepath scheme, memorandum sent to President

अग्निपथ योजना के विरोध में सड़क पर उतरा संयुक्त किसान मोर्चा, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha landed on the road in protest against Agneepath scheme, memorandum sent to President
अग्निपथ योजना के विरोध में लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी - फोटो : Yamuna Nagar
अग्निपथ योजना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से शुक्रवार को लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया गया। किसान मोर्चा ने इसे अग्निपथ विरोध दिवस के रूप में मनाया। इसके तहत प्रदर्शन करते हुए किसान लघु सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने सीटीएम अशोक कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, विजयपाल, एडवोकेट साहब सिंह गुर्जर, जरनैल ने ज्ञापन में कहा कि सरकार ने सेना में जवानों की पक्की नौकरी बंद कर दी है। अब से सेना में भर्ती सिर्फ चार साल के कॉन्ट्रैक्ट के जरिये मिलेगी। इससे कर्मचारियों को न तो कोई रैंक दिया जाएगा न ही चार साल के बाद कोई ग्रेच्युटी या पेंशन। चार साल की सेवा समाप्त होने के बाद इनमें से एक चौथाई या उससे भी कम को ही सेना में पक्की नौकरी दी जाएगी। इतने बड़े और दूरगामी बदलावों की घोषणा करने से पहले सरकार ने न्यूनतम प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया। संसद के दोनों सदनों या संसद की रक्षा मामलों की स्थायी समिति के सामने इन प्रस्तावों पर भी कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर यह योजना अपने वर्तमान स्वरूप में लागू होती है तो आने वाले 15 वर्षों में हमारे सैन्य बलों की संख्या आधी या उससे भी कम रह जाएगी। यह अफसोस की बात है कि सरकार यह बदलाव उस समय ला रही है, जब पड़ोसी देशों की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया को बीच में रोकना
युवाओं के सपनों से खिलवाड़
जिन युवकों की भर्ती प्रक्रिया 2020-21 में शुरू हो चुकी थी उसे बीच में रोकना उनके सपनों के साथ खिलवाड़ है। थल सेना तथा वायु सेना में जो पक्की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, उसमें फाइनल टेस्ट या नियुक्ति पत्र जारी करने से पहले ही रद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से युवाओं का आक्रोश सड़कों पर उबल पड़ा है। यही कारण है कि पूरे देश भर में सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इस योजना के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन वापस लिया जाए। साथ ही अग्निपथ विरोधी प्रदर्शनों में शामिल युवाओं के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं और गिरफ्तार युवाओं को रिहा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed