फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uncontrolled Tractor-Trolley Overturns After Collision with Pickup; Two Dead

Yamuna Nagar News: पिकअप की टक्कर से अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत

Sun, 29 Mar 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Tractor-Trolley Overturns After Collision with Pickup; Two Dead
उप जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतकों के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वतीनगर में शाहाबाद रोड पर गांव सारन के पास महिंद्रा पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में जिला अंबाला के थाना बराड़ा के गांव डेरा सलेमपुर निवासी 60 वर्षीय किसान निर्मल सिंह व बिहार के बालम मधेपुरा के गांव गढि़या निवासी 45 साल के बबलू यादव की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव काठवाला निवासी परमजीत सिंह ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके तीन चाचा गांव डेरा सलेमपुर में रहते हैं। चाचा निर्मल सिंह शुक्रवार को गांव डेरा सलेमपुर से अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गधौला गांव गन्ना बोने के लिए जा रहे थे। ट्रॉली में सुरजीत सिंह, रामेश्वर, रामचंद्र, नानक चंद, कृष्ण लाल, शिवदयाल, रामईश्वर और बिहार निवासी बबलू यादव भी सवार थे।
विज्ञापन

परमजीत के अनुसार वह स्वयं और उसका चचेरा भाई गुरप्रीत सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे दूसरे वाहन से गन्ने का बीज लेकर चल रहे थे। जब वे दोपहर में गांव सारन का अड्डा पार कर आगे पहुंचे, तभी पीछे से एक पिकअप चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली सहित सड़क से नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद पिकअप चालक कुछ दूरी पर वाहन रोककर उन्हें देखता रहा। जब वहां भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपी चालक वहां से भाग गया। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला गया।
सभी घायलों निजी वाहनों के माध्यम से सिविल अस्पताल मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान निर्मल सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं सुरजीत सिंह, रामेश्वर, रामचंद्र, नानक चंद, कृष्ण लाल, शिवदयाल, राम ईश्वर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हालत ज्यादा खराब होने के कारण बबलू यादव उप जिला नागरिक अस्पताल जगाधरी ले जाया गया। वहां पर थोड़ी देर के बाद ही उपचार के दौरान बबलू ने भी दम तोड़ दिया।

वहीं जो लोग घायल हुए हैं उनकी बाजू, टांग व नाक पर काफी चोट आई है। हादसे की सूचना पर पुलिस भी जांच करने पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी जुल्फकार का कहना है कि प्राथमिकी उपचार के बाद घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आरोपी पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed