फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uncle raped minor niece, accused arrested

मामा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म, आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Uncle raped minor niece, accused arrested
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी में बहन के घर रह रहे 36 वर्षीय मामा पर 16 साल की भांजी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसका खुलासा अपने स्कूल की टीचर के सामने किया। आरोप है कि पीड़िता की छोटी बहन और भाइयों पर भी मामा बुरी नजर रखता था एवं मारपीट करता था। शिकायत के बाद थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने आरोपी मामा पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि किशोरी शहर के ही राजकीय स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। वीरवार को जब वह स्कूल पहुंची तो गुमसुम और परेशान थी। टीचर ने कारण पूछा तो छात्रा ने उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद टीचर ने तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। हेल्पलाइन की निदेशिका डॉ. अंजू बाजपेयी टीम के साथ स्कूल में पहुंची। वे स्कूल से छात्रा और उसकी छोटी बहन एवं दो भाइयों को अपने साथ कार्यालय ले गईं और पूछताछ की।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं और उसका मामा करीब तीन माह पहले उसके घर पर आया था। वह यहीं रह कर फैक्टरी में काम करता है। उनके घर में दो कमरे हैं, जिनमें से एक में माता-पिता और दूसरे में चारों भाई-बहन के साथ मामा भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने आरोप लगाया कि मामा ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह छोटी बहन और भाइयों पर भी बुरी नजर रखता था तथा विरोध करने पर मारपीट करता था। शिकायत में बताया गया कि इससे पहले उसका बड़ा मामा भी घर पर रहता था। बड़े मामा ने भी उसके साथ अश्लील हरकतें की थी। यह बात उसने माता-पिता को बताई तो उन्होंने मामा को घर से निकाल दिया था, परंतु थाने में शिकायत नहीं दी। मामले में थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------
केस दर्ज करवा दिया है : अंजू बाजपेयी
डॉ. अंजू बाजपेयी ने बताया कि पूरे मामले से बाल कल्याण समिति को अवगत करवा दिया था। रात को ही पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। किशोरी ने अपने छोटे व बड़े मामा पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसे मामलों का पता लगने पर उन्हें दबाना नहीं चाहिए। यदि माता-पिता ने बड़े मामा पर कार्रवाई की होती तो आज छोटे मामा की ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed