फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uncle killed girl for protesting against wrongdoing

Yamuna Nagar News: गलत काम का विरोध करने पर चाचा ने की थी युवती की हत्या

Thu, 16 May 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 May 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Uncle killed girl for protesting against wrongdoing
जगाधरी। बूड़िया रोड पर चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने नौ मई को खेत में खून से लथपथ मिली 19 वर्षीय युवती की हत्या उसी के चाचा ने की थी। जब युवती की मां अपने गांव गई तो आरोपी युवती को दवा दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर गया था। आरोपी ने युवती को खेत में ले जाकर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। युवती ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसपर आरोपी ने चाकू से उसके गले पर वार कर हत्या कर दी। ये खुलासा शहर जगाधरी पुलिस ने किया और मृतक युवती के हत्यारोपी उसके चाचा भगवान दास उर्फ रूपेश को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर जगाधरी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक काॅलेज के सामने खेत में मिली युवती की हत्या के मामले की जांच सीआईए 2 और थाना शहर जगाधरी पुलिस टीम संयुक्त रूप से कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर युवती के चाचा को गिरफ्तार किया। जब मामले की गहनता से जांच की गई तो पता चला कि आरोपी अपनी भतीजी पर गलत नजर रखता था। कई बार वह उससे अश्लील हरकत कर चुका था, लेकिन वह विरोध कर देती थी। वारदात से दो दिन पहले युवती की मां अपने गांव में गई हुई थी। नौ मई को युवती घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी उसे दवा दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद आरोपी ने खेत में ले जाकर उससे गलत काम करने का प्रयास किया लेकिन युवती ने इसका विरोध किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। युवती मूल रूप से बिहार के गया जिले की रहने वाली थी और जगाधरी की एक कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी। साथ ही में उसका चाचा व परिवार के अन्य सदस्य रहते थे।
विज्ञापन


------------
ये था मामला -
नौ मई को बूड़िया रोड पर चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने विकास विनायक का खेत में युवती का खून से लथपथ शव मिला था। सुबह के समय जब लोग खेत में पहुंचे तो उन्होंने युवती का शव देखा। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। युवती का गला रेता हुआ था। जिससे खून चारों ओर फैला हुआ था। तब शहर जगाधरी पुलिस ने चनेटी गांव के पूर्व सरपंच अशोक कुमार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया था। शिनाख्त न होने पर तब शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया था, लेकिन कई दिन तक युवती की शिनाख्त नहीं हुई थी। जिस पर पुलिस ने सोमवार को उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अब मृतक की मां को उसके पास से मिले कपड़े, चप्पल व अन्य सामान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
वर्जन

युवती की हत्या के आरोप में उसके चाचा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। रिमांड पर आरोपी से चाकू बरामद किया जाएगा।
नरेंद्र सिंह राणा, थाना प्रभारी, शहर जगाधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed