फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Unannounced Power Cuts Amidst Scorching Heat; Consumption Reaches 83.27 Lakh Units

Yamuna Nagar News: भीषण गर्मी में अघोषित कटौती, 83.27 लाख यूनिट पहुंची खपत

Sat, 23 May 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 23 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Unannounced Power Cuts Amidst Scorching Heat; Consumption Reaches 83.27 Lakh Units
रात में बिजली की लाइन को ठीक करता कर्मचारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भीषण गर्मी के साथ बिजली संकट गहराता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि न घर के अंदर राहत मिल रही है और न ही बाहर। दूसरी ओर बिजली निगम के ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते लोड के कारण जंफर, फ्यूज और तार टूटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे जिले में अघोषित कटों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। अब तो पावर हाउस में रखे ट्रांसफार्मरों पर भी कूलर लगाने पड़ गए है।
जिले में वीरवार को इस सीजन की अब तक की सबसे अधिक 83.27 लाख यूनिट बिजली खपत दर्ज की गई। बढ़ती मांग के चलते बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। शुक्रवार को शहर के सुंदर नगर और सेक्टर-17 में लाइन में फाल्ट आने के कारण करीब दो घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। निगम कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त तारों को बदला और पुराने ट्रांसफार्मरों की जगह अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए, तब जाकर सप्लाई सुचारु हो सकी। जोगिंद्र नगर में रात करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार शुक्रवार को जिलेभर से कुल 803 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अधिकतर शिकायतें जंफर टूटने, फ्यूज उड़ने, तार टूटने और ट्रांसफार्मरों से सप्लाई बंद होने से संबंधित थीं। कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रही। उपभोक्ता लगातार निगम कार्यालयों और शिकायत केंद्रों पर फोन कर बिजली बहाल करने की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की कमी से सूखने लगा गन्ना व चारा
किसान संजू गुंदिया, हरपाल सिंह और रामबीर चौहान ने बताया कि सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। अधिकारियों की ओर से आठ घंटे बिजली देने का दावा किया जा रहा है। वास्तव में मुश्किल से पांच से छह घंटे ही सप्लाई मिल रही है। ऊपर से बार-बार कट लगने के कारण खेतों तक समय पर पानी नहीं पहुंच पा रहा। किसानों ने कहा कि भीषण गर्मी में गन्ने की फसल और पशुओं के लिए बोया गया हरा चारा सूखने लगा है। जल्द पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई तो फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने ग्रामीण फीडरों पर नियमित और तय समय के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
बिजली पर आधारित काम प्रभावित
बिजली संकट का असर व्यापारिक गतिविधियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। दुकानदार राजीव, नीरपाल और अशोक ने बताया कि लगातार बिजली कटने से उनका काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर, प्रिंटिंग मशीन, वेल्डिंग उपकरण और अन्य बिजली आधारित मशीनें बंद रहने से ग्राहकों के काम समय पर पूरे नहीं हो पा रहे। बार-बार बिजली जाने से इन्वर्टर भी जवाब देने लगे हैं। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ना स्वाभाविक है, इसलिए निगम को पहले से पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए थे।

कोई कट नहीं लग रहा : एसई
बिजली निगम के एसई मनिंद्र सिंह का कहना है कि बिजली निगम की तरफ से कोई कट नहीं लगाया जा रहा है। गर्मी की वजह से तार टूटने, जंफर टूटने जैसी शिकायतें आ रही हैं। कई दिन से बारिश भी नहीं हुई है, जिससे ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है।

रात में बिजली की लाइन को ठीक करता कर्मचारी। स्वयं

रात में बिजली की लाइन को ठीक करता कर्मचारी। स्वयं

रात में बिजली की लाइन को ठीक करता कर्मचारी। स्वयं

रात में बिजली की लाइन को ठीक करता कर्मचारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed