फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Unannounced cuts made one suffer, heat made one sweat

Yamuna Nagar News: अघोषित कटों ने किया बेहाल, गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Thu, 01 Aug 2024 07:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Aug 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Unannounced cuts made one suffer, heat made one sweat
यमुनानगर। अब लू के थपेड़े हैं और न ही तेज धूप है। फिर भी गर्मी और अघोषित कटों ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। जुलाई के आखिरी सप्ताह में जिले में बिजली की खपत 86 लाख 29 हजार यूनिट रोजाना तक पहुंच गई है। यह खपत पिछले साल से काफी अधिक है। पिछले वर्ष इन दिनों रोजाना औसतन 64 से 66 लाख यूनिट की खपत हो रही थी। जो इस बार 20 लाख यूनिट से भी ज्यादा है। मई-जून माह में जब लू चली तो लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। अब उमस के कारण अब न तो घर के अंदर चैन है और न ही बाहर।
विज्ञापन

उपभोक्ता विनोद कुमार, बलिंद्र, सुभाष, पंकज ने बताया कि बिजली के थोड़ी-थोड़ी देर के बाद कट लग रहे हैं। इतना ही नहीं लो वोल्टेज की समस्या भी काफी बढ़ गई है। कई बार तो वोल्टेज इतनी कम आती है कि इसमें पंखे भी नहीं चल पाते। जबकि उमस के कारण इस वक्त घर में बिना पंखे व एसी के बैठना भी मुश्किल हो रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस बार बारिश काफी कम हुई है। इसलिए बिजली की खपत में कोई कमी नहीं आ रही।
विज्ञापन

लोड दिन के बजाय रात में ज्यादा बढ़ रहा है। रात के समय घरों के लगभग सभी एसी, कूलर, पंखे, फ्रिज आदि चलते हैं। बिजली उपकरण एक साथ चलने से लोड भी बढ़ जाता है। जिससे बार-बार ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने, तारों के टूटने, जलने की शिकायतें भी बढ़ गई हैं। रात में फ्यूज उड़ने, तार टूटती है तो लोगों को ज्यादा परेशानी होती है। अब तो लोगों का सब्र भी जवाब देने लगा है। सोमवार रात को ही ज्ञानेवाला फीडर से जुड़े कई गांवों के लोग पावर हाउस बिलासपुर में पहुंच गए। जहां पर उन्होंने सभी 28 फीडर को बंद करवा दिया था। 30 जुलाई को कृषि कार्यों में 17.64 लाख, ग्रामीण घरेलू में 20.45 लाख, औद्योगिक क्षेत्र में 12.92 लाख और शहरी क्षेत्र में 35.28 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

11 दिन में आईं 11 हजार से ज्यादा शिकायतें
गर्मी व लगातार पावर सप्लाई के कारण बिजली की तारें गर्म होकर टूट रही हैं। रोजाना फोन, सोशल मीडिया साइट एक्स, टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से हजारों शिकायतें बिजली निगम के अधिकारियों के पास आ रही हैं। बिजली निगम के एबीटी कंट्रोल रूम में लोगों के फोन लगातार घनघनाते रहते हैं। 21 से 31 जुलाई तक दोपहर सवा 12 बजे तक कुल 11026 शिकायतें बिजली से संबंधित आ चुकी थी।
26 जुलाई के बाद से तो रोजाना 1200 से अधिक शिकायतें आ रही हैं। जिले में बिजली उपभोक्ताओं की कुल संख्या 442405 है। जिनमें कामर्शियल कनेक्शन 50308, घरेलू कनेक्शन 306161, औद्योगिक 8369 और किसानों के ट्यूबवेल के 37648 कनेक्शन हैं। बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए बिजली सुविधा केंद्र यमुनानगर में मोबाइल नंबर 9315609640, बिजली सुविधा केंद्र मॉडल टाउन के लिए 7027974122, बिजली सुविधा केंद्र जगाधरी 9315699787, 9315699793 पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

----------------

जिले में 21 से 30 जुलाई तक बिजली खपत व आई शिकायतें:

तारीख यूनिट शिकायतें
21 86.36 529
22 73.24 719
23 72.77 778
24 77.88 1305
25 89.53 749
26 83.57 1187
27 79.98 1152
28 82.19 1605
29 84.80 1268
30 86.29 1268

नोट: बिजली की खपत लाख यूनिट में है।
बारिश कम होने से डिमांड बढ़ी : पुनीत कुमार

यह सही है कि जुलाई माह के आखिर में भी बिजली की डिमांड बहुत ज्यादा है।इसकी वजह उमस व गर्मी का ज्यादा होना है। पंखे, कूलर व एसी चलने से डिमांड बढ़ रही है। दूसरा इस बार बारिश काकी कम हुई है। यदि अच्छी बारिश हो जाती है तो खपत काफी कम हो जाएगी।
पुनीत कुमार एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed