फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Umesh and Harsh Kapil became winners in kite flying

Yamuna Nagar News: पतंगबाजी में उमेश और हर्ष कपिल बने विजेता

Thu, 15 Feb 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 15 Feb 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Umesh and Harsh Kapil became winners in kite flying
यमुनानगर। उद्योग व्यापार मंडल व अभिभावक सेवा मंच की ओर से बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मॉडल टाउन के दशहरा मैदान में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कई प्रतिभागियों ने पतंगबाजी की। प्रतियोगिता के तहत सबसे ऊंची पतंग उड़ाने पर उमेश, सबसे सुंदर पतंग पर सुरेंद्र मदान, सबसे ज्यादा पतंग काटने पर हर्ष कपिल, हस्त निर्मित पतंग पर अजीत को पुरस्कार दिया गया। इस दौरान अरुणा कौशिक, रक्षा मित्तल, सुमन लता, प्राची गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में अमेरिकी एनआरआई महिला जिया ने भी पतंग उड़ाकर महोत्सव का आनंद लिया। बडी पाबनी निवासी 85 वर्षीय राजेंद्र सिंह ने भी पंद्रह मिनट तक पतंगबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया। कार्यक्रम प्रभारी संदीप गांधी ने बताया कि गणेश पूजन से कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में वीर हकीकत राय व पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौक पर रमन त्यागी, इकबाल सागर बजाज, डॉ. राजन शर्मा, नरेश उप्पल, सुभाष मेहता, मुकेश गोयल, सुंदर नारंग, निवर्तमान पार्षद रामआसरा भारद्वाज, विनोद मारवाह, चिराग सिंघल, सुनील खुराना, परीक्षित गोयल, जोगिंद्र भारती, नवीन बंसल, मुकेश गोयल, अधिवक्ता अमित गुप्ता, जोगिंद्र भारती, अधिवक्ता शमशेर कांबोज, अरुणा कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed