{"_id":"68c0889942ceb265ad0ee35d","slug":"ultimatum-given-to-the-agency-on-the-poor-condition-of-the-hospital-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143555-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर एजेंसी को दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर एजेंसी को दिया अल्टीमेटम
Wed, 10 Sep 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता शुक्रवार को एडीसी नवीन आहुजा के साथ मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान वह जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को देखकर काफी नाराज हुए।
निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर डीसी सख्त हो गए। उन्होंने 105 करोड़ रुपये से भवन का निर्माण करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधियों को भी अस्पताल में बुला लिया।
उन्होंने सख्त लहजे में एजेंसी के अधिकारियों से कहा कि उन्हें 15 दिन में अस्पताल चकाचक चाहिए। चाहे इसके लिए 24 घंटे दिनरात काम क्यों न कराना पड़े। वह दोबारा से अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इस संबंध में अमर उजाला ने 105 करोड़ रुपये से बने अस्पताल में कमियों का समाचार छह व सात सितंबर को प्रकाशित किया था। जिसमें यह भी बताया गया था कि भवन निर्माण करने वाली एजेंसी की जिम्मेदारी होते हुए भी कमियों को दूर नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल और एजेंसी के अधिकारियों और डॉक्टरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 105 करोड़ से बने अस्पताल में मरीजों को सभी तरह की सुविधाएं मिलनी चाहिए।
उन्हें अस्पताल में बदहाल व्यवस्थाओं की शिकायत मिल रही थी जिसे संज्ञान में लेते हुए मौका किया गया है। निर्माण करने वाली एजेंसी को 15 दिन के भीतर सभी खामियां दूर करनी होंगी। इस मामले में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल के मरम्मत कार्यों की ठीक होने से पहले की और ठीक होने के बाद की फोटो अवश्य करवाएं। इसे रिकॉर्ड मेंं अपडेट करें।
उन्होंने सिविल सर्जन व पीएमओ से कहा कि अस्पताल के फ्लोर व ब्लॉक के अनुसार मॉनिटरिंग के लिए अस्पताल के डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार 24 घंटे सातों दिन लगाई जाए, जिससे मरीजों को सुविधा मिल सके। इस मौके पर एडीसी नवीन आहूजा, सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह, पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनूप गोयल, डॉ. पुनीत कालड़ा, डॉ. चारू कालड़ा, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पुनीत मित्तल, कार्यकारी अभियंता इलेक्ट्रिकल लोक निर्माण विभाग नवीन राठी उपस्थित रहे।