फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   UG admission second merit released, Yamunanagar

यूजी दाखिले की दूसरी मेरिट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
UG admission second merit released, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यूजी (अंडर ग्रेजुएट) दाखिले के लिए शुक्रवार को दोपहर बाद दूसरी मेरिट सूची जारी हुई। तब तक कॉलेजों से आवेदक सूची का इंतजार करलौट चुके थे। डीएचई (डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन) की ओर से जारी मेरिट सूची में नाम आने पर आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश भी आए। ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर भी आवेदकों ने जाना कि दूसरी सूची में उनका नाम है या नहीं। कॉलेजों में शनिवार को मेरिट सूची चिस्पा दी जाएगी। जहां आवेदक दूसरी मेरिट में नाम आया या नहीं, ये जान पाएंगे।
डीएचई की ओर से जारी शेड्यूल अनुसार दूसरी मेरिट में नाम आने पर आवेदकों को 20 से 23 अगस्त तक फीस जमा कर दाखिला लेना होगा। इन चार दिनों में 21 अगस्त को रविवार की छुट्टी भी है। यानि फीस भरने को लेकर बचे तीन दिनों में कॉलेजों में फीस जमा कराने को लेकर आवेदकों में होड़ रहेगी।
विज्ञापन

विद्यार्थी संजय, राजेश, आकाश ने बताया कि विभाग के शेड्यूल अनुसार मेरिट में जिन आवेदकों के नाम आते हैं, उन्हें फीस भरने के लिए चार दिन ही दिए जा रहे हैं। इसमें भी बीच में छुट्टियां पड़ गईं। उन्होंने बताया कि पहली मेरिट 12 अगस्त को जारी हुई, जिसमें नाम आने पर आवेदकों को 13 से 16 अगस्त तक फीस भरकर दाखिला लेना था। लेकिन इन दिनों तीन दिन बैंक बंद रहे और दो दिन कॉलेज, जिससे फीस भरने में आवेदकों को मशक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही अब दूसरी मेरिट में नाम आने पर आवेदकों को 20 से 23 अगस्त तक फीस भरनी है, जिसमें 21 अगस्त को रविवार की छुट्टी है। फीस भरने को मिल रहे दिन कम है, इसलिए विभाग को राहत देते हुए फीस भरने के दिन चार से बढ़ाकर सात दिन करने चाहिएं, ताकि आवेदक आसानी से फीस राशि का प्रबंध कर उसे कॉलेजों में भरकर दाखिले ले सकें।

शुक्रवार दोपहर में दूसरी मेरिट सूची जारी हुई। इसमें जिन आवेदकों के नाम आए, उन्हें मोबाइल से संदेश आए हैं। डीएचई के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर भी आवेदक दूसरी सूची में उनका नाम है या नहीं, यह जान सकते हैं। - प्रवीन शर्मा, एडमिशन इंचार्ज, राजकीय कॉलेज छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed