{"_id":"683df7c437fdfaedc203ef32","slug":"two-youths-were-robbed-of-their-car-after-being-sprayed-with-intoxicants-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138713-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो युवकों पर नशीला स्प्रे कर लूटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो युवकों पर नशीला स्प्रे कर लूटी कार
Tue, 03 Jun 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर सुढैल गांव के पास लघुशंकाके लिए रुके दो युवकों पर नशीले पदार्थ का स्प्रे कर बदमाश उनकी क्रेटा कार लूट ले गए। कार में लैपटॉप, आईफोन, अन्य मोबाइल, दो बैग टूल किट, कपड़े व नकदी थी। छप्पर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
लाहौरी गांव निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि देर शाम वह अपने दोस्त सहारनपुर के सोराना गांव निवासी विपिन कुमार के साथ क्रेटा कार में उनके गांव में गए थे। रात को आठ बजे वह गांव सोराना से वापस लौट रहे थे। नेशनल हाईवे 344 के कैल कलानौर बाइपास पर सुढैल मोड के पास वे पेशाब करने के लिए रुके। सुढैल मोड़ भंभौल के पास कार को सड़क किनारे रोक कर वे पेशाब करने लगे। तभी पीछे से कुछ बदमाश उनके पास आए और आरोपियों ने आते ही उनके ऊपर नशीले पदार्थ का स्प्रे कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी उनकी कार लूट कर ले गए।
कार में लैपटॉप, आईफोन, एक अन्य मोबाइल, कपड़े व 11 सौ रुपये थे। उन्हें जब होश आया तो मामले की सूचना पुलिस को दी। छप्पर थाना प्रभारी प्रमोद वालिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।