{"_id":"6609bd032c086ac425001406","slug":"two-youths-snatched-cash-from-flour-mill-operator-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-116541-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आटा चक्की संचालक से दो युवकों ने नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आटा चक्की संचालक से दो युवकों ने नकदी छीनी
Mon, 01 Apr 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बूड़िया में रुपये गिन रहे श्री बाला जी आटा चक्की संचालक गौरव से धक्कामुक्की कर दो युवकों पांच हजार रुपये छीन लिए। भागते हुए एक युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे आटा चक्की संचालक ने पहचान लिया। पुलिस ने घायल युवक को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बूड़िया निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बूड़िया में ही श्री बाला जी के नाम से आटा चक्की है। शाम को वह चक्की पर बैठा हुआ था। उसके साथ ही बूड़िया के ही अशोक भी बैठे हुए थे। शाम करीब सात बजे वह गल्ले से पैसे निकाल कर गिन रहा था। जिसमें, 50, सौ, दो सौ व पांच सौ रुपये थे। यह नकदी लगभग पांच हजार रुपये थे।
इस दौरान दो युवक उसकी दुकान पर आए। आरोपियों ने उससे धक्कामुक्की कर उससे रुपये छीन लिए और मौके भागने लगे। इस दौरान एक युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसने आरोपी युवक को पहचान लिया। आरोपी युवक उनके गांव का ही शोएब था।
विज्ञापन
दूसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। उसने आरोपी शोएब व एक अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच के बाद आरोपी शोएब को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कर कार्रवाई शुरू कर दी।