{"_id":"67706928ea08ce437f01d6e9","slug":"two-youths-raped-a-teenage-girl-both-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-130620-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार
Sun, 29 Dec 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
साढौरा। क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जिला अंबाला के अंबली गांव निवासी शुभम व आशीष ऊर्फ बिल्ला के रूप में हुई है।
साढौरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि एक गांव निवासी व्यक्ति ने 16 दिसंबर को अपनी 14 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी रात को किसी को बताए बगैर घर से लापता हो गई। पुलिस ने शिकायत पर किशोरी के लापता होने का केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरु की। इसी दौरान 18 दिसंबर को किशोरी बदहवास हालत में अपने घर पहुंच गई। उसने परिजनों को बताया कि अमली गांव के शुभम व आशीष ऊर्फ बिल्ला ने उसे बहलाकर अपने साथ ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म किया है। किसी तरह वह उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची है। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर पहुंचे तो पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करके पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। देर शाम उनकी टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अमित ने बताया कि दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच करवा कर अदालत में पेश किया जाएगा।