{"_id":"66b42898cd41d195c40a3d77","slug":"two-youths-involved-in-gender-testing-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-123432-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लिंग जांच में संलिप्त दो युवकों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लिंग जांच में संलिप्त दो युवकों को दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। यमुनानगर व कुरुक्षेत्र की पीएनडीटी की टीम ने सरस्वती नगर में लिंग जांच में संलिप्त दो युवकों को दबोच लिया। इस दौरान लिंग जांच करने के लिए पोर्टेबल मशीन लेकर आया युवक भाग निकला। शिकायत मिलने पर थाना छप्पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। इस टीम में कुरुक्षेत्र से पीएनडीटी के डाॅ. ऋषि राज व डाॅ. गौरव शामिल रहे।
विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि नारायणगढ़ का युवक लिंग जांच करा रहा है। इस पर टीम ने आरोपी काे पकड़ने के लिए डिकोए को तैयार किया । उसके माध्यम से आरोपी को नारायणगढ़ बुलाया गया। यहां से आरोपी नारायणगढ़ निवासी बलदेव डिकोए को साथ लेकर सरस्वती नगर पहुंच गया। इस दौरान टीम ने यमुनानगर में पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. विपिन गोंदवाल को सूचना दे दी। इसके बाद डाॅ. विपिन गोंदवाल, डाॅ. संदीप व नितीश भी सरस्वती नगर में पहुंच गए। वहीं आरोपी बलदेव सरस्वती नगर में श्रीराम के मकान में डिकोए को लेकर पहुंच गया। इस दौरान बाइक पर पुरुषोत्तम नाम का युवक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर वहां आया। जिससे उसने डिकोए की लिंग जांच की। इसके बाद डिकोए से आरोपियों ने 30 हजार रुपये ले लिए। जिसमें से उसने 15 हजार रुपये पुरुषोत्तम को दे दिए। टीम ने इशारा पाकर दबिश दी लेकिन तब तक पुरुषोत्तम वहां से निकल गया।