{"_id":"690cf8be7b1624d23a077ba5","slug":"two-years-later-the-murderer-was-arrested-and-eight-have-been-arrested-so-far-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-146425-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो वर्ष बाद हत्यारोपी काबू, अब तक आठ पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो वर्ष बाद हत्यारोपी काबू, अब तक आठ पकड़े गए
Fri, 07 Nov 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
हत्या का आरोपी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला जेल में बंद से एक आरोपी को बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने दो साल पहले हुए हत्या मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
चौकी प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि 25 जुलाई 2023 को जगाधरी के गंगानगर निवासी अजय ने शिकायत दी थी कि उनका भाई संदीप दिल्ली में रहता था और वहीं पर नौकरी करता था। 24 जुलाई 2023 को संदीप दिल्ली से वापस जगाधरी घर पर आया था। उसी रात को वह अपने दोस्त गोपाल नगर निवासी अंकुश से मिलने गया था। वहां से अंकुश उसे घर छोड़ने आया था।
जब वह गली में पहुंचा तो सलमान, आकाश, इमरान, दीपक सैनी, प्रिंस, सूफियान व अन्य ने उन्हें घेर लिया। इन लोगों ने संदीप पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया और संदीप की दोनों टांगें तोड़ दी। शोर होने पर आसपास के लोग आए तो हमलावर भाग गए। संदीप को जगाधरी के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी हालत में सुधार न होने पर चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई में इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि मामले में अब तक नाबालिग सहित आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। टीम को सूचना मिली थी कि हत्या का आरोपी जगाधरी के शांति कॉलोनी निवासी दीपक सैनी किसी अन्य मामले में जगाधरी के जिला जेल में बंद है। दीपक को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।