फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two women were molested, case registered against the accused

Yamuna Nagar News: दो महिलाओं से छेड़छाड़, आरोपियों पर केस दर्ज

Thu, 08 Feb 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Feb 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Two women were molested, case registered against the accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। दो महिलाओं ने घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में शहर पुलिस व बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किए है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि सुबह करीब छह बजे वह अपने घर पर थी। तभी कॉलोनी का ही रोहित उसके घर में घुस गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उससे अभद्रता की। उससे गाली गलौज की। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


उधर, बिलासपुर के एक गांव निवासी महिला ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर दो बजे वह अपने घर पर अकेली थी। तभी पानीपत के गांव भल्ला निवासी राकेश मलिक अपने साथी के साथ उनके घर पर आया। आरोप है कि आते ही आरोपी ने उससे अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बिलासपुर पुलिस ने आरोपी राकेश मलिक को नामजद करते हुए अन्य व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed