{"_id":"6a42bf8d0ab996922c0a7314","slug":"two-suspicious-youths-arrived-at-the-hotel-after-the-threat-was-received-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158651-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धमकी मिलने के बाद होटल में पहुंचे दो संदिग्ध युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धमकी मिलने के बाद होटल में पहुंचे दो संदिग्ध युवक
Tue, 30 Jun 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सेक्टर 17 थाना क्षेत्र के एक होटल कारोबारी ने जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हुई एफआईआर के बाद सोमवार सुबह दो संदिग्ध युवक के होटल में पहुंचने का आरोप लगाया। आरोप है कि दोनों युवकों ने रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी से उनके बारे में पूछताछ की और उनके आने-जाने का समय जानने का प्रयास किया। घटना के बाद कारोबारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
होटल संचालक संजीव कुमार का कहना है कि उन्हें पहले भी डाक के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अदालत के हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
इसके बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। कारोबारी ने कहा कि होटल पर पहुंचे युवकों की हरकत से उन्हें रेकी किए जाने की आशंका और गहरा गई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी करने और उन्हें व उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
होटल संचालक ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने इस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो वह एक बार फिर हाईकोर्ट की शरण लेंगे। जांच अधिकारी जुल्फकार का कहना है कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवकों का धमकी भरे पत्र भेजने के मामले से कोई संबंध है या नहीं।