फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two smugglers arrested, 18 animal recovered

18 गोवंशों से भरा ट्रक पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
two smugglers arrested, 18 animal recovered
पुलिस ने थाना छप्पर बस स्टैंड के नजदीक से दो गो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 गोवंशों को मुक्त करवाया है। आरोपी तस्कर गोवंशों को ट्रक में भरकर वध के लिए यूपी लेकर जा रहे थे। पुलिस ने गो तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

छप्पर थाना पुलिस को कुछ गो तस्कर गोवंशों को ट्रक में भरकर उत्तर प्रदेश ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने छप्पर बस स्टैंड के नजदीक नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद उन्हें एक ट्रक आता दिखाई दिया। जब उन्होंने ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें 13 गाय व 5 बैल ठूंस ठूंस कर भरे हुए मिले। पुलिस ने गायों व बैलों को मुक्त करवाकर मौके से दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया। गो तस्करों की पहचान नावेद खान तथा सोहेल के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed