फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two sisters, mother assaulted in protest against hitting

Yamuna Nagar News: टक्कर मारने का विरोध में दो बहनों, मां से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two sisters, mother assaulted in protest against hitting
कार में टक्कर मारने का विरोध करने पर दूसरी कार के चालक ने महिला से बहस शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने महिला, उसकी बहन और मां से मारपीट की। उनकी कार में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 निवासी शिखा शर्मा शनिवार की रात को कार से खालसा कॉलेज रोड स्थित बहन के घर जा रही थी। उसके साथ मां, बहन व बहन के बच्चे भी थे। जब वह छोटी लाइन पर माता जंगला वाली मंदिर के पास पहुंची तो पीछे से कार में अन्य कार चालक ने टक्कर मार दी। कार चालक का विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने गला पकड़ कर उसे कार से बाहर निकाल लिया। बीच-बचाव में आई मां व बहन मोनिका के साथ भी मारपीट की। आरोपी ने कार से डंडा निकाला और उससे वार कर घायल कर दिया। बाद में आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed