फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two rice mills seized in the scam were auctioned for Rs 1.85 crore.

Yamuna Nagar News: घोटाले में कुर्क दो चावल मिलें 1.85 करोड़ रुपये में हुईं नीलाम

Thu, 04 Jun 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 04 Jun 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
Two rice mills seized in the scam were auctioned for Rs 1.85 crore.
गांव पोंटी में राइस मिल नीलामी की नियम व शर्तें बताते अ​धिकारी। संवाद
यमुनानगर। सरकारी धान और चावल के गबन के मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बुधवार को नीलामी की गई। करीब तीन करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए विभाग ने चावल घोटाले में नामजद राइस मिल संचालक जावेद खान की पौंटी गांव स्थित दो राइस मिलों की नीलामी किया।
विज्ञापन

नीलामी प्रक्रिया में दोनों मिलें 1 करोड़ 85 लाख 25 हजार रुपये में बिक गईं। यह राशि विभाग की ओर से तय किए गए 1 करोड़ 79 लाख रुपये के रिजर्व प्राइस से 6.25 लाख रुपये अधिक रही।
विज्ञापन

विभाग ने सरकारी धान की कुटाई के बाद चावल जमा न कराने के मामले में पहले ही न्यू किसान राइस मिल और किसान राइस मिल सहित संबंधित संपत्तियों को कुर्क कर लिया था। बुधवार को तय कार्यक्रम के अनुसार अधिकारियों की मौजूदगी में नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। नीलामी में कई बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया और प्रतिस्पर्धी के बाद अंतिम बोली 1 करोड़ 85 लाख 25 हजार रुपये पर पहुंची। गौरतलब है कि वर्ष 2024-25 के दौरान न्यू किसान राइस मिल को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा किसान राइस मिल को हैफेड की ओर से धान कुटाई के लिए धान आवंटित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया था कि निर्धारित मात्रा में चावल एफसीआई को जमा नहीं कराया गया। न्यू किसान राइस मिल में 6,629.94 क्विंटल चावल की कमी पाई गई थी, जबकि हैफेड की ओर से किसान राइस मिल पर भी हजारों क्विंटल चावल बकाया बताया गया था। मामले का खुलासा होने के बाद विभाग ने संबंधित मिलों को कुर्क कर दिया था और संचालक जावेद खान के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सरकारी धान और चावल की रिकवरी के लिए कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि नीलामी से प्राप्त राशि को रिकवरी प्रक्रिया में समायोजित किया जाएगा। हालांकि विभाग की कुल बकाया राशि इससे कहीं अधिक है, इसलिए शेष रकम की वसूली के लिए भी आगे की कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग का दावा है कि सरकारी संपत्ति और सार्वजनिक धन की सुरक्षा के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि आगामी दिनों में मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी समीक्षा की जाएगी। इस दौरान डीएफएससी जतिन मित्तल, तहसीलदार अंकित बेनीवाल, नायब तहसीलदार अमित कुमार व खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक विभू गोयल मौजूद रहे। चावल गबन मामले में कुर्क की गई दो राइस मिलों की नीलामी बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। नीलामी स्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। संवाद

गांव पोंटी में राइस मिल नीलामी की नियम व शर्तें बताते अधिकारी। संवाद

गांव पोंटी में राइस मिल नीलामी की नियम व शर्तें बताते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed