{"_id":"68c31c01bbdd8b64c1054e96","slug":"two-people-named-for-charging-high-interest-and-threatening-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143655-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अधिक ब्याज वसूलने व धमकाने में दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अधिक ब्याज वसूलने व धमकाने में दो नामजद
Fri, 12 Sep 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लोगों को रुपये उधार देकर अधिक ब्याज वसूलने, पूरा उधार चुकाने पर भी गारंटी के ब्लैंक चेक न लौटाने व केस दर्ज कराने और धमकाने वालों पर पुलिस एक के बाद एक मामले दर्ज कर रही है। ऐसे ही शहर थाना यमुनानगर व थाना फर्कपुर पुलिस ने शिकायतों पर दो फाइनेंसरों को नामजद किया है।
थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में कैंप के वीना नगर निवासी दीपक ने बताया कि उसकी फर्कपुर निवासी सुखदेव से जान पहचान थी। गत मई में उसे रुपयों की जरूरत पड़ी तो उसने सुखदेव से 40 हजार रुपये ले लिए।
इसके बाद सुखदेव ने उससे अधिक ब्याज वसूलना शुरू कर दिया। दीपक के मुताबिक वह सुखदेव को अभी तक 40 हजार रुपये के बदले एक लाख रुपये वापस कर चुका है। सुखदेव उससे डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
उधर, थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में जिला अंबाला के गांव कड़ासन निवासी गुरदास ने बताया कि बेटा कर्मचंद ने मॉडल कॉलोनी के फाइनेंसर साहब सिंह से 50 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके बदले में साहब सिंह ने उसके मकान की रजिस्ट्री अपने पास रखवा ली। गुरदास के मुताबिक साहब सिंह को सात माह में 45 हजार रुपये वापस कर चुके हैं, मगर वह एक लाख रुपये ब्याज के बनाए हुए हैं।