फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two people gang-raped the woman after entering the house

घर में घुसकर महिला के साथ दो लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two people gang-raped the woman after entering the house
प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों ने एक घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ महिला से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के पौंटा साहिब क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। 19 सितंबर को उसे अकेला देखकर इसरान व नौशाद उसके घर में घुस आए और उससे दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध जताया तो दोनों आरोपियों ने अपने दो साथियों बुद्धू व आलिम के साथ उससे मारपीट की। आरोपियों ने इस मामले के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने मामले की सूचना महिला पुलिस थाने में दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी इसरान व नौशाद के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने तथा दो अन्य के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed