फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two people crossing the rail track died after being hit by a train

रेल ट्रैक पार कर रहे दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two people crossing the rail track died after being hit by a train
यमुनानगर। रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई। एक हादसा यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के पास हुआ तो दूसरा जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन से कुछ पहले जवाहर नगर में हुआ। थाना राजकीय रेलवे पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने उनकी पहचान नहीं की। पुलिस ने दोनों शव शिनाख्त के लिए सिविल मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन

थाना राजकीय रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक बोधराज ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर की ओर से स्टेशन के यमुना पुल के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जिस पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई ने बताया कि मौके पर शत विक्षत शव पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में सामने आया कि रेल ट्रैक पार करते समय व्यक्ति किसी ट्रेन की चपेट में आया है। एसआई ने बताया कि मृतक की आयु करीब 40 साल लंबूतरा चेहरा व सांवला रंग है। एक बाजू पर दिल बना हुआ है और उसमें लव लिखा है। जबकि दूसरे बाजू पर टैटू बना हुआ है। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन उसके पास शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला।
विज्ञापन

इसी तरह देर रात जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से पहले बनी जवाहर नगर की पुलिया के पास दूसरा हादसा हुआ। यहां रेल ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें देर रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने पाया कि एक 35 वर्षीय युवक का शव क्षत विक्षत पड़ा है। उसके कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिस पर उन्होंने शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed