फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two parties clashed in a fight between children, sticks and stones were used

Yamuna Nagar News: बच्चों के झगड़े में भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे व पत्थर चले

Mon, 21 Jul 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 21 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in a fight between children, sticks and stones were used
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लापरा गांव में रविवार रात बच्चों के बीच हुए झगड़े में दोनों ओर से बड़े भी आपस में उलझ गए। देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। इसमें खूब लाठी-डंडे व ईंटे-पत्थर चले। हवाई फायरिंग किए जाने की भी बात सामने आई। सूचना पर मौके पर कई थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कई घरों से पुलिस को लाठी-डंडे व गड़ासियां मिलीं। वहीं कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

गांव लापरा के लड़कों के दो पक्षों के बीच क्रिकेट खेलते समय झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में दो दिन पहले एक पक्ष के लड़कों द्वारा दूसरे पक्ष के एक लड़के पर अपहरण व मारपीट के आरोप हैं। रविवार पीड़ित ने घर पर परिजनों को यह बताया तो उसके पिता व परिवार के लोग अपहरण व मारपीट करने वालों के घर पहुंचे। यहां बच्चों के बीच हुए झगड़े में बड़ों के बीच बहस बढ़ गई। गाली गलौज के बाद ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चलने लगे। इसमे कई घायल हो गए। थाना सदर यमुनानगर प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि दो पक्षों के बीच झगड़ा था। पुलिस ने मामला शांत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed