फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two names of chairman and eight names of councillor withdrawn

Yamuna Nagar News: अध्यक्ष के दो, पार्षद के आठ नाम वापस

Thu, 20 Feb 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two names of chairman and eight names of councillor withdrawn
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नगर पालिका चुनाव में बुधवार को नामांकन वापस लेने के बाद उम्मीदवारों की संख्या कम हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए दो व पार्षद पद के लिए आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
अब अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच और सभी 14 वार्ड से पार्षद पद के लिए कुल 36 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें 22 पुरुष व 14 महिलाएं शामिल हैं।
चेयरमैन पद को लेकर भाजपा की ओर से रजनीश मेहता, अजय राव, दलीप सिंह रिंकू, महेंद्र पाल टीना, सतविंदर सिंह रिंकू चुनाव मैदान में है। जबकि संग्राम सिंह व परमजीत कौर ने नामांकन वापस ले लिया है।
विज्ञापन

इसके बाद चेयरमैन पद के उम्मीदवारों को चुनाव निशान आवंटित कर दिए हैं। वहीं, वार्ड नंबर-2 से अमित कुमार, जसप्रीत कौर ने नामांकन वापस लिया।
वार्ड नंबर-3 से कोमल व शिवकुमार भी पीछे हट गए हैं। इसी तरह वार्ड नंबर-4 से हीरालाल व अरुण कुमार ने वापस लिया है। वार्ड नंबर-5 से नेहा व वार्ड नंबर-6 से अमित बठला ने अपना नाम वापस लिया है। नामांकन वापस प्रक्रिया के बाद शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। चुनाव अधिकारी एसडीएम रादौर नरेंद्र सिंह ने बताया कि चेयरमैन व पार्षद पदों के लिए आए नामांकन वापस लिए जाने के बाद शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रादौर के सभी वार्ड में कुल 11 हजार 950 मतदाता हैं। जिनमें 6268 पुरुष व 5682 महिला मतदाता हैं। वार्ड नंबर-1 में 892 मतदाता हैं। जबकि वार्ड नंबर-2 में 957, वार्ड नंबर-3 में 841, वार्ड नंबर-4 में 964, वार्ड नंबर-5 में सबसे कम 319 मतदाता हैं।

वहीं, वार्ड नंबर-6 में 667, वार्ड नंबर-7 में 961, वार्ड नंबर-8 में 683, वार्ड नंबर-9 में 1131, वार्ड नंबर-10 में 969, वार्ड नंबर-11 में 1066 मतदाता हैं। वार्ड नंबर-12 में 697, वार्ड नंबर-13 में 710 और वार्ड नंबर-14 में 1093 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed