फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two more accused arrested for drowning and killing five youths in Yamuna canal

यमुना नहर में पांच युवकों की डुबो कर हत्या करने के आरोप में दो और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for drowning and killing five youths in Yamuna canal
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में नहा रहे पांच युवकों की डुबोकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इशोपुर कॉलोनी निवासी संदीप और राजीव गार्डन निवासी डिंपल उर्फ गौरा के रूप में हुई। वारदात में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी भरतू व शम्मी की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों आरोपियों को सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि भरतू व शम्मी की अलाउद्दीन के साथ रंजिश थी। इसी रंजिश में उन पर हमला कर हत्या की गई। इससे पहले इस वारदात के आरोपी राजीव गार्डन निवासी राहुल, पुराना हमीदा निवासी कंवलजीत, बैंक कॉलोनी निवासी साहिल उर्फ पव्वा, विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी संदीप पंडित व टोपरा कलां निवासी अजरुद्दीन उर्फ दाउद को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि 15 मई को शांति कॉलोनी निवासी सुलेमान, अलाउद्दीन, साहिल, निखिल, सन्नी, अमन कुमार, साहिल उर्फ डेढ़ा, ईशु, दीपक व शौकीन सफारी गाड़ी में सीएम मनोहर लाल की रैली में गए थे। रैली में हनुमान गेट निवासी अमन राणा उन्हें घूर रहा था। रैली खत्म होने के बाद यह गर्मी के चलते बुड़िया पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाने के लिए चले गए थे। तभी उन पर हमला कर दिया गया। उन पर पथराव भी किया गया। जिसमें ईशु, साहिल, अमन, दीपक व शौकीन ने किसी तरह से जान बचाई। जबकि सुलेमान, अलाउद्दीन, साहिल उर्फ डेढ़ा, सन्नी व निखिल डूब गए थे। हमलावरों ने रॉड व डंडों से हमला भी किया। जिसमें दीपक की टांग टूट गई थी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले थे। बाद में शांति कॉलोनी निवासी दीपक के बयानों पर गंगानगर कॉलोनी निवासी भरतू, विजय कॉलोनी निवासी गौरव, मनी राणा, पव्वा, गौरव उर्फ गौरू, बैंक कॉलोनी निवासी अजरू, लुक्का वाल्मीकि, शांति कॉलोनी निवासी शम्मी, हनुमान गेट निवासी अमन राणा, आफताब व संदीप पंडित समेत अन्य पर केस दर्ज हुआ था। 16 मई को नहर में डूबे निखिल, साहिल व सुलेमान और 17 मई को अलाउद्दीन और सन्नी के शव बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

ये थी रंजिश
सीआईए टू के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि पांच मार्च 2020 में आरोपियों ने नहर में डूबे अलाउद्दीन के पिता इम्तियाज पर हमला किया था। जिसमें इम्तियाज की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा अस्पताल में इम्तियाज का हाल जानकर घर लौट रहे सुलेमान, उसके भाई शाहरुख पर आरोपियों ने रॉड व डंडों से हमला किया था। इसमें शाहरुख की दोनों टांगों व बाजुओं में फ्रेक्चर आया था। सुलेमान को भी चोट आई। दोनों मामलों में आरोपी अमित, बाबू, साहिल पंडित, धन्ना राणा, जोनी, लालू, अंकित, गौरू व दिनेश पर हत्या व मारपीट का केस दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। अब आरोपी जमानत पर आए थे। मामले में सुलेमान व अलाउद्दीन की गवाही होने थी। हालांकि गवाही को लेकर समझौता हो गया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी हुई थी। जिस वजह से शम्मी व भरतू इन पर हमला करने की फिराक में थे। इसके लिए ही इन्होंने बुड़िया में प्लानिंग बनाई। जैसे ही पता लगा कि अलाउद्दीन व उसके साथी नहर पर नहा रहे हैं, तो इन्होंने हमला बोल दिया। इस वारदात में 13 नामजद समेत अन्य आरोपी हैं। मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed