फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two miscreants snatched the gold chain after pushing the woman returning after worshiping from the temple

मंदिर से पूजा कर लौट रही महिला को धक्का देकर दो बदमाशों ने छीनी सोने की चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants snatched the gold chain after pushing the woman returning after worshiping from the temple
यमुनानगर। लाल द्वारा मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन झपट ले गए। बदमाशों ने पहले महिला को धक्का देकर नीचे गिराया। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने नीचे उतरकर महिला के गले से सोने की चेन झपटी। दोनों बदमाश एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाल द्वारा कॉलोनी निवासी अशोक कुमार बंसल ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी कमलेश रानी रोज लाल द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना करने जाती है। रोज की तरह शनिवार सुबह भी वह लाल द्वारा मंदिर में गई थी। पूजा करने के बाद सुबह करीब नौ बजे उसकी पत्नी घर लौट रही थी। जब वह लाल द्वारा मंदिर रोड पर पहुंची तो पीछे से पल्सर बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। इससे पहले उसकी पत्नी कुछ समझ पाती बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे गिर गई। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने नीचे उतरकर उसकी पत्नी के गले से दो तोले की सोने की चेन झपट ली। उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो बदमाश बाइक पर बैठकर रेलवे रोड की तरफ फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों का पीछा किया लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दोनों बदमाश कैद हो गए। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश महिला को धक्का देकर उससे सोने की चेन झपट रहे हैं। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि मामले में दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed