फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two miscreants robbed two gold rings and four thousand rupees from the salesman, both arrested

दो बदमाशों ने सेल्समैन से सोने की दो अंगूठियां और चार हजार रुपये लूटे, दोनों गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants robbed two gold rings and four thousand rupees from the salesman, both arrested
जगाधरी। पेट्रोल पंप से छुट्टी कर बाइक पर घर लौट रहे सेल्समैन से दो बदमाशों ने सोने की दो अंगूठियां व चार हजार रुपये लूट लिए। अंगूठियां न छोड़ने पर एक बदमाश ने सेल्समैन के बाए हाथ को दांतों से काट दिया जबकि दूसरे ने उसका गला घोंट दिया। बाद में बदमाश उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गया। वारदात जगाधरी के मांडखेड़ी टपरियां गांव के खेड़ा मंदिर के नजदीक की है। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर शाम पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बूड़िया क्षेत्र के गांव मेहर माजरा निवासी प्रवेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक पेट्रोल पंप पर लगभग 25 साल से कार्य कर रहा है। रोज की तरह रात करीब 10 बजे वह पेट्रोल पंप से छुट्टी कर अपनी बाइक पर घर जा रहा था। करीब सवा दस बजे मांडखेड़ी टपरियों के रास्ते जब वह खेड़ा मंदिर के नजदीक पहुंचा तो दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोकने के लिए इशारा किया। दोनों बदमाश छोटे कद के थे।
विज्ञापन

इशारा पाकर जब वह रुका तो दोनों बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने उससे मारपीट कर उसके दाहिने हाथ की दो अंगुलियों में डाली सोने की दो अंगूठियां निकाल ली। उसके विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके बाएं हाथ को दांतों से काट दिया। जबकि दूसरे बदमाश ने उसका गला दबा दिया। इस दौरान बदमाशों ने उसकी पैंट की पिछली जेब से आठ हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। इसके बाद बदमाश उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गए। भागते समय एक बदमाश का मोबाइल वहीं गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। जांच अधिकारी एएसआई जसमेर सिंह का कहना है कि प्रवेश की शिकायत पर दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान दुर्गा गार्डन जगाधरी निवासी राजेश व विशाल कॉलोनी वासी सूर्य उर्फ पाटा के नाम से हुई है।

स्कूटी सवार महिला से छीना पर्स
यमुनानगर। गोविंदपुरी रोड पर ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स के पास बेटी के साथ एक्टिवा पर जा रही महिला का बाइक सवार युवक पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में 12 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। रामनगर निवासी नीलम ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह अपनी मायापुरी निवासी बेटी रेणू के साथ एक्टिवा पर निजी काम से मॉडल टाउन में आई थी। काम समाप्त करने के बाद वे दोनों एक्टिवा पर वापस घर जा रही थी। उसकी बेटी एक्टिवा चला रही थी, वह पीछे बैठी थी। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वे गोविंदपुरी रोड पर ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स के पास पहुंची तो पीछे से बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर एक युवक आया। उनके नजदीक आकर युवक ने बाइक की गति कम की और उसके हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में 12 हजार रुपये, एक मोबाइल, आधार कार्ड, घर की चाबियां व अन्य सामान था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed