फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two man in home and

घर में घुसकर दो युवकों ने व्यक्ति को डंडों से पीटा , दोनों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two man in home and
पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी में दो युवकों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को पीट दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संजय अग्रवाल ने बताया कि सात सितंबर की रात करीब सवा नौ बजे वह खाना खाकर घर पर आराम कर रहा था। तभी राहुल नाम का युवक अपने एक अन्य दोस्त के साथ डंडा लेकर उसके घर में घुस गया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने उसपर डंडों से हमला कर दिया। व्यक्ति ने बताया कि उसका आरोपियों के साथ पहले कभी झगड़ा नहीं हुआ। मारपीट के दौरान उसने शोर मचाया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

रास्ते में रोक युवक को पीटा
उधर, खारवन निवासी प्रवीण कुमार ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह गांव में ही किसी काम से जा रहा था। रास्ते में कोंटी गोतरा नामक व्यक्ति मिला। आरोपी ने किसी बात को लेकर उससे बहस शुरू कर दी। बहस बढ़ने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट की आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed