फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two locksmith prisoners clashed in jail, injured

जेल में भिड़े दो हवालाती बंदी, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two locksmith prisoners clashed in jail, injured
जिला जेल में भट्टी पर खाना बनाने को लेकर दो हवालाती बंदी आपस में भीड़ भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर कटर नुमा चीजों से वार किए। जिसमें दोनों बंदी घायल हो गए। जेल हेड वार्डर ने दोनों बंदियों में बीच बचाव कर समझाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला जेल के अतिरिक्त अधीक्षक दर्शन लाल ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिला जेल में आपराधिक मामलों में हवालाती बंदी आनंद कॉलोनी निवासी गौतम व बलौली निवासी अरुण बंद है। दोनों बंदी जेल के ब्लॉक 2 में खाना बनाते है। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों बंदियों में भट्टी पर खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान दोनों में खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई और दोनों आपस में लड़ने लगे। इस दौरान दोनों ने एक दुसरे को कटर नुमा वस्तु से एक दूसरे पर वार किए। जिसमें दोनों घायल हो गए। ब्लॉक में ड्यूटी पर तैनात हेड वार्डर भूपेंद्र सिंह ने दोनों का बीच बचाव किया और दोनों को एक दूसरे से अलग करके समझाया। इसके बाद दोनों बंदियों को जेल अस्पताल में उपचार दिया गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में दोनों हवालाती बंदियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना शहर जगाधरी प्रभारी नसीब सिंह का कहना है कि दोनों बंदियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed