फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two lakh rupees were stolen by luring people to send them to Italy

Yamuna Nagar News: इटली भेजने का झांसा देकर लगाई दो लाख की चपत

Tue, 13 May 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees were stolen by luring people to send them to Italy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेटे को इटली भेजने के नाम पर स्टारी गांव निवासी श्याम लाल से दो लाख रुपये लेकर हड़प लिए गए। आरोप संतपुरा गुरुद्वारा के नजदीक स्थित बेगमपुर ऑफिस के संचालक पिंजौर निवासी अमित कुमार, जडौदा निवासी नीटू व गौरव पर लगा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

छप्पर थाना क्षेत्र के स्टारी गांव निवासी श्याम लाल ने बताया कि वह अपने बेटे अभिषेक को विदेश भेजने चाहता था। कुछ माह पहले उसकी मुलाकात पिंजौर निवासी अमित कुमार, जडौदा निवासी नीटू व गौरव से हुई। आरोपी उनके क्षेत्र में डा. भीमराव आंबेडकर के नाम पर प्रतियोगिताएं कराते थे। आरोपियों ने बताया था कि वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोपियों ने उसके बेटे अभिषेक को विदेश भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने दो लाख रुपये पहले व बाकी बाद में देने की बात तय की। इसके बाद उसने अलग अलग कर आरोपियों को दो लाख रुपये व दस्तावेज जमा करा दिए। लेकिन आरोपियों ने उसके बेटे को इटली नहीं भेजा। छप्पर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed