फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two lakh rupees defrauded in the name of sending abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर दो लाख की ठगी

Wed, 25 Feb 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees defrauded in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर कैंप निवासी मनीष कुमार से दो लाख रुपये ठगी हो गई। आरोप सागर कुमार पर लगा है, उसने खुद को लोगों को विदेश भेजने का काम करने वाला बताया था।
गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी सागर कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने मनीष को भरोसा दिलाया कि वह उसे विदेश में किसी सर्टिफाइड कंपनी में नौकरी दिलवा देगा। बेहतर भविष्य की उम्मीद में मनीष उसकी बातों में आ गया।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2024 में विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सागर कुमार से हुई। आरोपी ने विश्वास में लेकर छह अगस्त 2024 को उससे अलग-अलग किश्तों में कुल दो लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने जल्द वीजा लगवाने का आश्वासन दिया।कुछ समय बाद आरोपी ने उसे एक वीजा थमा दिया और विदेश जाने की तैयारी करने को कहा। मनीष कुमार ने जब वीजा की जांच करवाई तो वह फर्जी निकला। इस पर उसने आरोपी से संपर्क कर जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। आरोप है कि जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो सागर ने साफ मना कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed