फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two lakh rupee transfered to hack mobile

मोबाइल नंबर हैक कर खाते से दो लाख रुपये किए ट्रांसफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
two lakh rupee transfered to hack mobile
साइबर हैकरों ने लेखाकार अश्वनी कुमार का मोबाइल हैक कर उसके खाते से दो लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। जिस खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं वह गुरुग्राम के सेक्टर 21 स्थित आईसीआईसीआई बैंक में पश्चिम बंगाल के बिकालनगर निवासी खोखन शेख के नाम पर है। लेखाकार का आरोप है कि जब उसने बैंक प्रबंधक को शिकायत दी तो उसने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने खोकन शेख नाम के व्यक्ति पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र निवासी अश्वनी कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र में एक सीए के पास लेखाकार है। उसका सरोजनी कॉलोनी फेस टू स्थित देना बैंक में खाता है। सात सितंबर की सुबह जब वह उठा तो उसने देखा कि उसके मोबाइल पर सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर एक नंबर से मिस कॉल आई हुई थी। जब उसने अपने नंबर से फोन करने का प्रयास किया तो उसके नंबर की सर्विस बंद मिली। आठ सितंबर को उसने नया सिम निकलवाया। 10 सितंबर को उसके नंबर पर संदेश आया कि आपके खाते पर तीन सौ रुपये चार्जेज लगाए गए है। तब उसका खाते का बकाया 3027 रुपये 55 पैसे दिखाया गया। जबकि उसके अकाउंट में दो लाख तीन हजार से अधिक रुपये थे। उसके अकाउंट से दो लाख रुपये गायब मिले। जब उसने अपने खाते की जांच करवाई तो पता चला कि जिस दिन उसके नंबर की सर्विस बंद हुई। उसी दिन दोपहर एक बजे उसके खाते से दो लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। जांच करने पर पता चला कि ये रुपये गुरुग्राम के सेक्टर 21 स्थित आईसीआईसीआई बैंक में पश्चिमी बंगाल के जिला मुर्शिदाबाद के बिकालनगर निवासी खोखन शेख के अकाउंट में ट्रांसफर किए है। आरोप है कि आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर हैक कर उसके खाते से रुपये ट्रांसफर किये है। उसने इसकी शिकायत देना बैंक शाखा प्रबंधक को दी। आरोप है कि उसने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी खोखन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार का कहना है कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता चलेगा कि रुपये ट्रांसफर करने वाला असली आरोपी कौन है। आरोपी का पता कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed