फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two laborers buried under debris due to falling of lantern, one dead, Yamunanagar

लेंटर गिरने से मलबे में दबे दो मजदूर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two laborers buried under debris due to falling of lantern, one dead, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव तलाकौर में पोल्ट्री फार्म की दूसरी मंजिल का लेंटर डालते समय प्रथम तल का लेंटर गिर गया। इससे मलबे में दो मजदूर दब गए। एक मजदूर की मौके के पर मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के बेटे ने ठेकेदार व पोल्ट्रीफार्म मालिक पर सुरक्षा के इंतजाम करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार व पोल्ट्री फार्म मालिक पर केस दर्ज कर लिया है।
तलाकौर निवासी रजत कुमार ने बताया कि उसके पिता जोगिंद्र सिंह (48) मेहनत मजदूरी करता था। नगला जागीर रोड पर गांव तलाकौर में ठेकेदार इंतजार अली ने पोल्ट्री फार्म बनाने का ठेका लिया था। यह पोल्ट्री फार्म मॉडन टाउन निवासी विशाल गोयल बनवा रहा था। वहां पर उसके पिता जोगिंद्र सिंह मजदूरी कर रहा था। पोल्ट्री फार्म की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार को लेंटर डाला जा रहा था। उसके पिता जोगिन्द्र सिंह भी काम कर रहा था। कुछ मजदूर लेंटर के ऊपर थे तो कुछ नीचे से मैटेरियल ऊपर पहुंचा रहे थे। लेंटर डालते समय बिल्डिंग का पहली मंजिल का लेंटर बैठने की वजह से लेंटर गिर गया।
विज्ञापन

हादसे में उसके पिता जोगिंद्र सिंह व तलाकौर निवासी जयपाल लेंटर के निचे दब गए। इसमें जयपाल के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगी। उसके पिता को लेंटर के मलबे के नीचे दब गए। जब तक उन्हें मलबे के नीचे से निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आरोप है कि यह हादसा ठेकेदार इंतजार अली व पोल्ट्रीफार्म के मालिक विशाल गोयल की ओर से लेंटर डालते समय सुरक्षा के इंतजाम में लापरवाही करने के कारण हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि मामले में आरोपी ठेकेदार व पोल्ट्रीफार्म मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed