{"_id":"693f1169774edc239103ed3c","slug":"two-jcbs-and-two-tractor-trailers-were-seized-in-connection-with-illegal-mining-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-148234-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अवैध खनन में जेसीबी दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अवैध खनन में जेसीबी दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ीं
Mon, 15 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
सोमनदी में अवैध खनन के दौरान कार्रवाई करती एनफोर्समेंट टीम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। खंड के गांव मुजाफत के पास स्थित सोमनदी में अवैध खनन की सूचना पर एनफोर्समेंट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को काबू किया है। पकड़े गए सभी वाहनों में अवैध खनन सामग्री लदी थी।
एनफोर्समेंट टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि गांव मुजाफत के पास स्थानीय नदी में जेसीबी मशीन से अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम इंचार्ज रोहताश के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके से पकड़ी।
जब्त किए गए वाहनों के संबंध में खनन विभाग को सूचित किया गया। आगामी कार्रवाई के लिए सभी वाहनों को थाना व्यासपुर परिसर में खड़ा किया गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार लगभग आठ लाख रुपये जुर्माने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इंचार्ज रोहताश ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।