फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two incidents of snatching in 15 minutes and three incidents of snatching in the evening

15 मिनट में दो व शाम को झपटमारी की तीन वारदात, छात्रा, स्टॉफ व मूक बधिर महिला को बनाया निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two incidents of snatching in 15 minutes and three incidents of snatching in the evening
यमुनानगर। बाइक पर झपटमारी करने वाले बदमाशों ने एक बार फिर से शहर की महिलाओं में खौफ पैदा कर दिया है। पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते बेलगाम झपटमारों ने एक ही दिन में स्नेचिंग की तीन वारदातों को अंजाम दिया। जिनमें बदमाश कॉलेज की छात्रा और स्टॉफ के अलावा विकास नगर में महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए। इनमें से दो वारदातों को स्प्लेंडर बाइक और एक पल्सर बाइक पर अंजाम दिया गया। स्प्लेंडर पर स्नेचिंग करने वालों ने 15 मिनट के भीतर कॉलेज छात्रा और स्टॉफ सदस्य से पर्स व मोबाइल छीना। झपटमारों के निशाने पर ज्यादातर शहर की महिलाएं हैं। थाना शहर यमुनानगर व थाना गांधी नगर पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----------
पहली वारदात:
डीएवी कॉलेज की कर्मचारी से छीना पर्स
हरि प्रसाद कॉलोनी सौंधी मोहल्ला निवासी प्रीति ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डीएवी गर्ल्स कॉलेज की लाइब्रेरी में नौकरी करती है। कॉलेज से छुट्टी कर शाम चार बजे वह पैदल घर जा रही थी। करीब सवा चार बजे जब वह रेलवे स्टेशन रोड पर गीता भवन से आगे यूनियन बैंक के पास पहुंची तो पीछे से दो लड़के स्प्लेंडर बाइक पर आए और उसका पर्स छीन कर फरार हो गए। उसने शोर भी मचाया लेकिन तब तक बदमाश वहां से दूर जा चुके थे। पर्स में उसका पैन कार्ड, कॉलेज का पहचान पत्र, सेंट्रल बैक का डेबिट कार्ड, अलमारी की चाबियां, आठ हजार रुपये, एक जोड़ी सोने के टॉप्स व एक मोबाइल था।
विज्ञापन

-------------
दूसरी वारदात:
कॉलेज से लौट रही छात्रा से छीना मोबाइल
सरसावा की गुरबचन कॉलोनी निवासी दीपांशी राणा ने रामपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह संजय विहार कॉलोनी में अपनी मौसी रेखा के घर पर रहती है। वह शहर के एमएलएन कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई कर रही है। वह शाम को कॉलेज से छुट्टी करके घर जा रही थी। शाम करीब चार बजे जब वह गोबिंदपुरी वाली गली में पहुंची तभी पीछे से एक काले रंग की बाइक पर दो लड़के आए। जिन्होंने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया। दोनों लड़कों ने अपने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
तीसरी वारदात
मूक बधिर महिला का पर्स छीना
विकास नगर निवासी विकास चौधरी ने थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली 52 वर्षीय शशि उनके घर के सामने से जा रही थी। वह बोल व सुन नहीं सकती है। इसी दौरान पल्सर बाइक पर पीछे से दो नकाबपोश युवक आए और शशि के हाथ से पर्स छीन कर फरार हो गए। उस वक्त वह गली में ही खड़ा था। उसने अपनी गाड़ी से बदमाशों का पीछा भी किया परंतु वह भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काले कपड़े से ढक रखे थे चेहरे
रेलवे स्टेशन रोड व गोबिंदपुरी वाली गली में जो स्नेचिंग हुई, उसमें एक ही बाइक सवार बदमाशों का काम हो सकता है। चूंकि दोनों की बाइक काले रंग की थी और उन्होंने काले कपड़े से अपना चेहरा ढंका हुआ था। दोनों ही वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों की उम्र भी 22 से 25 साल बताई जा रही है। एक दिन पहले ही सीआईए-वन की टीम ने ससौली निवासी इमरान व उसके भाई साहिल को गिरफ्तार किया था। दोनों पहले बाइक चोरी करते थे। फिर उसी बाइक पर झपटमारी करते थे। परंतु उनकी गिरफ्तारी के बाद हुई तीन वारदातों से साफ है कि झपटमारों का जाल बड़े स्तर पर फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed