फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two hundred people were vaccinated against corona, Yamunanagar

दो सौ लोगों को लगाया कोरोना से बचाव का टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two hundred people were vaccinated against corona, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। न्यू एरा स्कूल में दूसरे दिन भी भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सीमा ओबरॉय की ओर से टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर में बारिश के चलते लाभार्थियों की संख्या कम रही। शिविर में बुधवार को दो सौ लोगों का टीकाकरण किया गया।
इस दौरान सीमा ओबरॉय ने कहा कि लोग अब टीकाकरण को लेकर जागरूक हो गए हैं। इसलिए बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में विभाग की ओर डोज का पूरा प्रबंध पूर्व में ही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दो से तीन सौ डोज भेजे जाते हैं। जबकि लाभार्थियों की संख्या पांच सौ से भी ज्यादा हो जाती है। जिसके चलते लोगों को खाली लौटना पड़ता है। न ही लोगों का मौके पर रजिस्ट्रेशन हो पता है और न ही बुकिंग होती है।
विज्ञापन

वहीं वैक्सीनेटर दीप्ति वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत स्कूल में कोरोना की पहली डोज लगाई। स्वास्थ्य विभाग की अंजू ने बताया कि लोग अब काफी तादात में आने लगे हैं। सिविल अस्पताल यमुनानगर द्वारा भेजी गई डोज भी कम पड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी नहीं है। हर सेंटर पर एक मानक के अनुसार डोज भेजी जाती है। निर्धारित समय में अधिकतम जितने लोगों का टीकाकरण हो सकता है उतनी डोज ही भेजी जाती है। किसी सेंटर पर तेजी से टीकाकरण या ज्यादा लोगों के पहुंचने से ऐसी परेशानी आ गई होगी। डॉ. विजय विवेक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed