फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seek the Divine Within: Mamchand

परमात्मा को अपने भीतर खोजें : मामचंद

Mon, 31 Aug 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 31 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Seek the Divine Within: Mamchand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। थाना छप्पर-अधोया रोड स्थित श्री गुरु रविदास आश्रम में सत्संग हुआ। संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन बेगमपुरा कल्याण सत्संग सभा की ओर से करवाया गया।
मुख्य सेवादार महंत मामचंद दास ने कहा कि गुरु रविदास ने अपनी वाणी में कहा है कि परमात्मा को कहीं बाहर ढूंढने की जरूरत नहीं है। वह हमारे भीतर ही है। परमात्मा को हासिल का करने का एकमात्र रास्ता सिमरण और सत्संग है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने कहा है कि भक्ति के लिए कोई विशेष कपड़े पहनने अथवा जटाएं रखना जरूरी नहीं हैं। शांत चित से कहीं भी बैठकर किसी भी पहनावे में भक्ति की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भक्ति के बल पर गुरु रविदास महाराज ने परमात्मा को पाया और बड़े-बड़े राजा महाराजा उनके शिष्य बने। उनकी वाणी लोगों को सही राह दिखाने का काम कर रही है। इसलिए अंधविश्वास और पाखंड छोड़कर सतगुरु की शरण में आ जाएं।उन्होंने कहा कि बच्चों को भी सत्संग में लेकर जाएं ताकि वह गुणवान बनें और छोटी उम्र से ही उन्हें प्रभु भक्ति की लगन लग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरु रविदास और बाबा साहेब आंबेडकर ने शिक्षित बनने का जो उपदेश दिया है, उस पर अमल जरूर करें। सत्संग में भजनों से गुरु महिमा का गुणगान किया गया। इसके बाद लंगर लगाया गया। इस दौरान संदीप कुमार, बाबू राम, महेंद्र, बलराम सहित काफी संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed