फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two groups of youth clashed in the parking lot

Yamuna Nagar News: पार्किंग में युवकों के दो गुट भिड़े

Fri, 20 Dec 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Dec 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Two groups of youth clashed in the parking lot
यमुनानगर। कन्हैया साहिब चौक के पास ताऊ देवीलाल काॅम्प्लेक्स की पार्किंग में युवकों के दो गुट भिड़ गए। इस दौरान कुछ युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने लगे। इसी बीच पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने कुछ गाड़ियों को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

यमुनानगर शहर थाना क्षेत्र में ताऊ देवी लाल काॅम्प्लेक्स में दो गुटों में शाम को विवाद हो गया। युवकों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसी बीच कुछ युवक हथियार लेकर एक युवक के पीछे दौड़ने लगे। युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। युवकों के बीच चल रहे संघर्ष को देखकर आस-पास के क्षेत्र में खलबली मच गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस ने कांप्लेक्स में खड़ी कुछ गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही युवकों की तलाश की जा रही है। एसएचओ शहर थाना यमुनानगर नरेंद्र राणा ने बताया कि युवकों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई गई। कुछ संदिग्ध वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed