फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two groups clashed

रास्ते के विवाद में दो गुट भिड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
two groups clashed
two groups clashed - फोटो : Yamuna Nagar
बेलगढ़ में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने जहां दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ाकर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने गाड़ी चढ़ाने के आरोपी के भाई को बीच रास्ते में घेरकर उसे बंधक बना लिया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बतां दे कि यहां पर पूर्व मंत्री निर्मल सिंह व कांग्रेसी नेता श्यामसुंदर बत्रा समेत कई विपक्षी नेताओं के क्रेशर व जमीनें हैं। जिन पर किसी न किसी बात को लेकर झगड़े होना आम बात रही। कुछ साल पहले पूर्व मंत्री निर्मल सिंह व अन्य के बीच भी रास्ते को लेकर विवाद हुआझ् था।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब 10 बजे बेलगढ ़ में रास्ते को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। पहले मारपीट हुई। उसके बाद एक पक्ष के एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर अपनी कार से कुचलने का प्रयास किया। इसमें दूसरे पक्ष का व्यक्ति को कई जगह गहरी चोटें आई। घायल अवस्था में उक्त व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल व्यक्ति मके गुस्साए ंसाथियों ने आरोपी कार चालक के भाई को बीच रास्ते में घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उक्त युवक को नंगा करके बंधक बना दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल के रिश्तेदार सुभाष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने मंडोली के प्रवीण नामक युवक पर हमला बोल दिया है। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे फिलहाल उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यह हमला किसने किया।
विज्ञापन

खनन जोन में झगड़े होना आम बात हो गई है अवैध खनन करने वाले लोगों ने बाकायदा अपने अपने गुट बना रखे हैं। जो अधिक पैसा कमाने के चक्कर में एक दूसरे को नीचा दिखाते रहते हैं। हालांकि नियमों को ताक पर रखकर यह लोग कार्य कर रहे हैं। बावजूद इसके आपस में झगड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन क्षेत्र में खनन का काम करने वाले लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। जिन लोगों का सरकार में हाथ है वह लोग दूसरे को दबाने का प्रयास करते हैं। ऐसा कई बार हो चुका है। यहां पर पूर्व मंत्री निर्मल सिंह श्यामसुंदर बत्रा अन्य कई विपक्षी नेताओं के क्रेशर व जमीनें हैं। जिन पर किसी न किसी बात को लेकर झगड़े होना आम बात रही। बताया जा रहा है की मौजूदा सरकार के समर्थक दूसरे लोगों पर दबाव बनाते रहते हैं। जिस बात को लेकर झगड़ा होना भी आम बात है।

थाना प्रभारी प्रताप नगर सुभाष चंद का कहना है की बेलगढ़ में रास्ते को लेकर दो गुटों में हुए विवाद पर पुलिस जांच कर रही है। मामले की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed