फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two friends hit by car, one dead, other referred

Yamuna Nagar News: दो दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two friends hit by car, one dead, other referred
नेशनल हाईवे 344 के माजरी चौक सुढैल पर बाइक रोककर खड़े दो दोस्तों को कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना तेज था कि दोनों युवक बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। फर्कपुर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव चूड़ियाला का माजरा निवासी मोहन लाल ने बताया कि वह शहर के निजी अस्पताल में नौकरी करता है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। उनके गांव के कर्मबीर व मनीष कुमार उर्फ बिट्टू भी बाइक पर यमुनानगर की तरफ जा रहे थे। बाइक मनीष चला रहा था। जब वह माजरी चौक सुढैल पर पहुंचे तो मनीष ने बाइक को रोक लिया। वह बाइक रोककर खड़े ही थे कि तभी नेशनल हाईवे 344 पर कैल की ओर से तेज गति से फॉर्च्यूनर कार आई। जिसने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनीष व कर्मबीर बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो कार चालक मौके से फरार हो गया। उसने राहगीरों की मदद से एंबुलेंस बुलाई और घायल मनीष व कर्मबीर को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि कर्मबीर की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। पुलिस ने मृतक मनीष के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। फर्कपुर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed