फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two friends beaten up, accused of robbing Rs 49320

Yamuna Nagar News: दो दोस्तों को पीटा, 49320 रुपये लूटने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two friends beaten up, accused of robbing Rs 49320
विज्ञापन




बालन से करीब 49320 रुपये पेमेंट लेकर फैक्टरी लौट रहे दो दोस्तों पर आठ-नौ युवकों ने डंडों, बिंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनसे रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने मामले में एक युवक का नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जगाधरी की गंगा नगर काॅलोनी निवासी राकेश कुमार ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एपी इंडस्ट्रीज में नौकरी करता है। दोपहर करीब एक बजे वह अपने साथी कॉलोनी के ही मनोज के साथ फैक्टरी से बाहर आया। इस दौरान पांच अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका और धमकी दी। दादूपुर हेड के नजदीक उन्होंने पुलिस को इस बारे में बताया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। तब उन्होंने इस बात को अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह फैक्टरी के बालन की करीब 49320 रुपये की राशि लेकर वापस फैक्टरी आ रहे थे। जब वह बलाचौर रकबे में शमशेर फार्म के पास पहुंचे तो फैक्टरी के बाहर मिले पांचों युवक अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ मिले। आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। आरोपियों ने उनके आगे आकर उनकी बाइक रोकी और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान मनोज जान बचाकर भाग निकला। इसके बाद आरोपियों ने उससे मारपीट की और उसके हाथ से 49320 रुपये लेकर फरार हो गए। एक आरोपी की पहचान जयधरी निवासी रोहित के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने भागते समय उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। छछरौली थाना पुलिस ने मामले में आरोपी रोहित को नामजद करते हुए सात-आठ अन्य युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed