फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two flyovers will be available on the national highway

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिलेगी दो फ्लाईओवर की सौगात

Sun, 18 May 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two flyovers will be available on the national highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सहारनपुर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर करेहड़ा खुर्द में फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुका है। दूसरा फ्लाईओवर छप्पर में बन रहा है, जिसका काम तेजी से चल रहा है। जून तक इसका काम भी पूरा हो जाएगा। इसी के साथ ही जिले को दो फ्लाईओवर की सौगात मिल जाएगी। इनके बनने से हजारों लोगों को फायदा होगा, क्योंकि जब से नेशनल हाईवे बना है तब से अब तक 212 लोग इस पर अपनी जान गंवा चुके हैं।
करेहड़ा व छप्पर में फ्लाईओवर बनाने पर करीब 30 करोड़ रुपये का खर्च आया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने फ्लाईओवर बनाने के लिए गत वर्ष टेंडर लगाया था। सरकार ने करेहड़ा खुर्द व थाना छप्पर के ब्लैक स्पॉट को नोटिफाई किया था। जिले में उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर की सीमा पर कलानौर से थाना छप्पर तक नेशनल हाईवे की लंबाई 20.6 किलोमीटर है।
विज्ञापन

यह हाईवे से लगते 27 गांवों से गुजरता है। हाईवे को थाना छप्पर, भंभौली, कैल, करेहड़ा खुर्द, कलानौर, खंडवा, औरंगाबाद, हरनौल, सुढैल, भूत माजरा की सड़कें क्रॉस करती हैं। लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर हाईवे पार करते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसलिए इन गांवों में फ्लाईओवर या अंडरपास बनाने की मांग लोगों द्वारा की जा रही थी। हाईवे-344 पर वर्ष 2018 से 2024 तक 371 सड़क हादसों में 212 लोगों की मौत हुई जबकि 345 लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर चौहान व भाकियू के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने बताया कि यह अच्छी बात है कि एनएच-344 पर दो फ्लाईओवर बन रहे हैं। इससे हादसों में कमी आएगी। जब यह हाईवे बन रहा था तब भी स्थानीय लोगों ने गांवों की क्रॉसिंग वाली जगह अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग की थी। यह पहला हाईवे है जिसके निर्माण के समय कोई अंडरपास नहीं बनाया गया। अधिकारियों की लापरवाही से हाईवे पर मासूम लोगों की जान चली गई। यदि तब लोगों की बात मान ली होती तो आज करोड़ों रुपये अलग से खर्च करने की नौबत न आती।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने करेहड़ा खुर्द में फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कर लिया है। छप्पर में भी तेजी से काम चल रहा है, जो जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। फ्लाईओवर बनने से वाहन चालक बिना किसी हादसे के हाईवे को पार कर सकेंगे। - पार्थ गुप्ता, डीसी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed