{"_id":"6619b6cdec33089632012d94","slug":"two-drug-smugglers-arrested-with-heroin-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117280-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
Sat, 13 Apr 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र की कलानौर चौकी पुलिस टीम ने 17.34 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान देहरादून थाना डालनवाला अरविंद मार्ग दिला राम निवासी निखिल डोरा और देहरादून की आंबेडकर कॉलोनी निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई।
चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक कार में नशीले पदार्थ लेकर हिमाचल प्रदेश से कलानौर होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ जाएंगे। इस पर उनकी टीम ने कलानौर बोर्डर पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो युवक कार से वहां पहुंचे। टीम ने उन्हें रोक कर उसकी जांच की और ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ प्रवीण कपिल को मौके पर बुलाया गया। तलाशी लेने पर कार चालक निखिल डोरा से 6.46 ग्राम और नवीन कुमार से 10.88 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी नवीन कुमार पर पहले भी उत्तराखंड में नशा तस्करी के चार मुकदमे दर्ज हैं।