{"_id":"653eb449061e821dac0f16c6","slug":"two-died-after-being-hit-by-a-truck-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-8290-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत
विज्ञापन
कस्बा के शिव चौक पर शनिवार देर रात विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर लगने के पश्चात ट्राला 20 मीटर तक युवक को घसीटता चला गया। हादसे में जिला करनाल के उचाना निवासी 19 वर्षीय वंश शर्मा की मौत हो गई। वंश कस्बा में अपने मौसा विनोद शर्मा के यहां रह कर आइलेट की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि युवक कनाडा जाने के लिए पांच माह पूर्व आइलेट सेंटर में तैयारी करने को लेकर बिलासपुर में आया था। शनिवार देर शाम उसके परिजन धान की फसल लेकर मंडी में आए थे। रात होने कारण फसल की रखवाली काे लेकर दो व्यक्ति वहीं रूक गए थे। रात साढ़े 11 बजे युवक अनाज मंडी में धान की फसल को गिराने के लिए आए तो वह परिजनों के लिए खाना लेने के लिए अनाज मंडी से अपने घर के लिए निकला था। युवक जैसे ही शिव चौक पर पहुंचा तो अचानक सामने से आ रहे ट्राले ने अपनी दिशा को बदल कर सड़क के विपरीत दिशा में मोड़ काट दिया। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार वंश ट्राले की चपेट में आ गया। ट्राले ने मोटरसाइकिल को इतनी जोर से टक्कर मारी की टक्कर लगते ही युवक ट्राले के पिछले हिस्से में फंस गया। ट्राला उसे घसीटता हुआ ले गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों काे सौंप दिया। पुलिस ने युवक के परिजन विनोद शर्मा की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
खजूरी रोड स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक शादीपुर स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बिहार के जिला पश्चिमी चंपारण के दलिया बाजार तुरकाेलिया निवासी रामायण साहनी ने बताया कि वह कृष्णा प्लाईवुड खारवन मे काम करता है। वह अपने साले 20 वर्षीय दलिया बाजार तुरकौलिया पूर्वी चंपारण निवासी सुभाष साहनी के साथ यमुनानगर में रह रहा है। सुभाष साहनी गोपाल इंडस्ट्रीज शादीपुर में काम करता था। शाम को वह अपने साले सुभाष के पास किसी काम से आया था। जब वह दोनों काम खत्म करके अपने घर लौट रहे थे तो वह अपनी बाइक पर था तथा सुभाष अपनी एक्टिवा पर था। जब वह खजूरी रोड पर फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास पहुंचे तो यूरिया खाद से भरे हुए ट्रक ने सुभाष की एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे सुभाष सड़क पर गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।