फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two decapitated bodies found near railway station

Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन के पास मिले सिर कटे दो शव

Sun, 17 Aug 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two decapitated bodies found near railway station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। यमुनानगर जगाधरी स्टेशन के पास ट्रैक पर सिर कटे दो शव बरामद हुए। एक युवक का शव रेलवे स्टेशन पर अंबाला सहारनपुर डाउन ट्रैक पर पुराने आरपीएफ बैरक के पास मिला। वहीं दूसरे युवक का शव नहर पार मालगाड़ी के लिए बनी रेल लाइन से मिला। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मृतकों की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।
जीआरपी के जांच अधिकारी एसआई बोधराज ने बताया कि उन्हें शनिवार देर रात करीब 12 बजे स्टेशन पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पाया कि अंबाला सहारनपुर डाउन ट्रैक पर करीब 35 वर्षीय सांवले रंग के पतले युवक की सिर कटी लाश पड़ी है। युवक सिर ट्रैक से बाहर और धड़ अंदर था।
विज्ञापन

मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 2670 रुपये व लुधियाना से गया जंक्शन की टिकट मिली। टिकट शनिवार को ही बनवाई गई थी। युवक के दाहिने बाजू पर राजू कुमार और डोले पर बिच्छू का टैटू बनाया हुआ। बाई बाजू पर अंगूठे के नीचे दिल का निशाना बनाया हुआ है। जिसकी फोटो करके अन्य स्टेशन की जीआरपी को भेजी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक ने गोल गले की सफेद रंग की फूलदार टी-शर्ट, काली लोअर पहनी हुई थी। जांच अधिकारी ने बताया कि यह सफर के दौरान पैर फिसलने या भीड़ के कारण धक्का लगने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। करीब 11 बजे फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस रवाना हुई थी। यह ट्रेन गया जंक्शन जाती है।
दूसरा मामला आत्महत्या का है। जिसमें एक 45 वर्षीय युवक ने मालगाड़ी के नीचे आकर जान दे दी। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मालगाड़ी के लिए बने रेल ट्रैक पर नहर पार एक युवक का शव पड़ा है। उन्होंने पहुंचकर मौका मुआयना किया तो पाया कि व्यक्ति ने गाड़ी के सामने आकर आत्महत्या की है।

उसका सिर ट्रैक से बाहर और धड़ अंदर पड़ा मिला। उसके बाएं हाथ पर ओम गोदा हुआ है। युवक ने सफेद-काली धारीदार कमीज और स्लेटी रंग की पेंट पहनी थी। उन्होंने आसपास के लोगों से मृतक के बारे पूछताछ की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। जिस पर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed